ओवरसीज़ मेडिक्‍लेम


क्या आप अपने परिवार के साथ स्विटजरलैण्ड घूमने या पैरिस के रोमांटिक दूर की योजना बना रहे हैं? यदि आप विश्व भ्रमण पर हैं तो ओरिएण्टल इंश्योरेंस ओवरसीज़ मेडीक्लेम पॉलिसी आपको व आपके परिवार को विस्तृत बीमा कवर प्रदान करती है। हम आपको तनावमुक्त यात्रा देना चाहते हैं इसलिए आपकी यात्रा के दौरान होने वाली चिकित्सीय तथा अन्य वित्तीय आकस्मिकताओं के लिए हम आपको बीमा कवर प्रदान करते हैं।

अब आप ऑनलाईन पॉलिसियाँ खरीद सकते हैं। स्‍वयं को पोर्टल पर रजिस्टर करवाकर तथा अपने डेबिट/क्रेडिट या नेट बैंकिंग से भुगतान करके ऑनलाईन मेडीक्लेम बीमा पॉलिसी खरीदने एवं अन्य उपलब्ध विविध ऑनलाईन सुविधाओं की जाँच करने के लिए आप हमारे पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
 
पॉलिसी की सामान्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
  • यदि हितलाभी भारतीय गणराज्य से बाहर है तो पॉलिसी चिकित्सीय व्यय को कवर प्रदान करती है।
  • यदि हितलाभी भारतीय गणराज्य से बाहर है तो पॉलिसी चिकित्सीय व्यय को कवर प्रदान करती है।
  • उपलब्ध बीमा राशि 50,000/- रूपए से 5,00,000/- रूपए है।
  • हमारे ओवरसीज़ सेवा प्रदाता (वर्तमान में मैसर्स कोरिस इंटरनेशनल) द्वारा कैशलैस निपटान भी प्रदान किया जाता है।
  • ओवरसीज़ मेडीक्लेम पॉलिसी के अंतर्गत विविध योजनाएं निम्न प्रकार से हैं :

    1. व्यक्तिगत रूप से कारोबार एवं अवकाश यात्रा कवर।

    2. विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा पॉलिसी।

    3. कंपनियों को अपने अधिकारियों को विदेश में भेजने हेतु कारपोरेट फ्रीक्वेंट पॉलिसी।

 

ओवरसीज़ मेडीक्लेम - कारोबार एवं अवकाश

संक्षिप्त विवरण:
यह पॉलिसी उन व्ययों के लिए क्षतिपूर्ति प्रदान करती है जो विदेश यात्रा के दौरान लगी चोट या रोग, बीमारी के चिकित्सीय इलाज के लिए खर्चे किए गए हो तथा जो किसी भी आकस्मिक प्रकृति के ही तथा जिनका तत्काल लेना आवश्यक हो।
किनको संरक्षित किया जाता है
  • वास्तिक रूप से विदेश यात्रा पर जाने वाले भारतीय निवासी :

    क) कारोबार एवं कार्यालयी कार्य हेतु
    ख) अवकाश के उद्देश्य से

  • भारत में काम करने वाले विदेशी। यह बीमा, बीमा के प्रथम दिन से वैध है तथा पॉलिसी में निर्दिष्ट दिनों की संख्या के अंतिम दिन या भारत में वापसी के दिन, जो भी पहले हो, को समाप्त हो जाएगा। विदेश में बार-बार यात्रा करने वाले के लिए, एक विशेष पॉलिसी है जो 12 माह की अवधि के दौरान की जाने वाली सभी यत्राओं को कवर करती है।
संरक्षित जोखिम:
चूँकि कवर योजना के अनुसार उपलब्ध है। अत: चुनी गई योजना के अंतर्गत निर्धारित सीमा के अनुसार ही व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी। अधिक विवरण के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें

ओवरसीज़ मेडीक्लेम - नियोजन एवं अध्‍ययन

संक्षिप्त विवरण :
यह बीमा, बीमा के प्रथम दिन से वैध है तथा पॉलिसी में निर्दिष्ट दिनों की संख्या के अंतिम दिन या भारत में वापसी के दिन, जो भी पहले हो, को समाप्त हो जाएगा। विदेश में बार-बार यात्रा करने वाले के लिए, एक विशेष पॉलिसी है जो 12 माह की अवधि के दौरान की जाने वाली सभी यत्राओं को कवर करती है। कवर की न्यूनतम अवधि 2 माह तथा अधिकतम अवधि 12 माह है। यदि आवश्यक हो तो पॉलिसी को नवीकृत करवाया जा सकता है। बीमा राशि 75,000/- अमरीकन डॉलर है। प्रीमियम का भुगतान अमरीकन डॉलर में ही किया जाना है, यात्रा किए जाने वाले देश चाहे कोई भी हो।.
संरक्षित जोखिम
इस पॉलिसी के 2 खण्ड हैं जिसमें विविध जोखिमों को संरक्षित किया गया है, चूँकि कवर योजनाओं के अनुसार उपलब्ध है। अत: चुनी गई योजना में निर्धारित सीमा के अनुसार ही व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी। और अधिक जानकारी के लिए यहाँ . क्लिक करें।
मुख्य अपवर्जन :
यह पॉलिसी 2 माह से कम के लिए जारी नहीं की जा सकती। किसी चोट के फलस्वरूप किए गए दाँतों के उपचार को छोडकर किया गया उपचार, गर्भपात तथा शिशु जन्म सहित गर्भावस्था से संबंध कोई दावा।